`
हरचन्द सिंह बरसट द्वारा बाढ़ राहत कामों के लिए एक महीने के वेतन का मुख्यमंत्री राहत फंड में योगदान

हरचन्द सिंह बरसट द्वारा बाढ़ राहत कामों के लिए एक महीने के वेतन का मुख्यमंत्री राहत फंड में योगदान

HARCHAND SINGH BARSAT DONATES ONE-MONTH SALARY IN CM’S RELIEF FUND FOR FLOOD RELIEF share via Whatsapp

HARCHAND SINGH BARSAT DONATES ONE-MONTH SALARY IN CM’S RELIEF FUND FOR FLOOD RELIEF


पंजाब मंडी बोर्ड और मार्केट कमेटियों के कर्मचारियों ने भी डाला 47 लाख रुपए से अधिक का योगदान


इंडिया न्यूज सेंटर,चंडीगढ़ः पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन  हरचन्द सिंह बरसट ने बाढ़ राहत और पुनर्वास कामों के लिए मुख्यमंत्री राहत फंड में अपने एक महीने के वेतन का योगदान डाला है। पंजाब मंडी बोर्ड और मार्केट कमेटियों के कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्री राहत फंड के लिए 47.25 लाख रुपए दिए हैं। पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन  हरचन्द सिंह बरसट ने मुख्यमंत्री स. भगवंत मान को 47.25 लाख रुपए का चैक सौंपा।

 

उन्होंने इस कुदरती आपदा में राज्य सरकार की मदद के लिए आगे आने के लिए पंजाब मंडी बोर्ड और मार्केट कमेटियों के मुलाजिमों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्वास कार्य बड़े स्तर पर किये जा रहे हैं। राज्य सरकार की समूची मशीनरी बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने और पुनर्वास की सुविधा देने के लिए 24 घंटे काम कर रही है।

 

HARCHAND SINGH BARSAT DONATES ONE-MONTH SALARY IN CM’S RELIEF FUND FOR FLOOD RELIEF

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






Latest post